महुआडांड़. प्रखंड के अमवाटोली पंचायत भवन में झारखंड आंदोलन कारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टोप्पो की अध्यक्षता बैठक की गयी. बैठक में अध्यक्ष श्री टोप्पो ने बताया की अपनी लंबित मांगों को लेकर कई आंदोलन करने साथ ही राजभवन घेराव करने बावजूद भी अभी तक पेंशन, मानदेय, स्वास्थ्य जैसी सुविधा झारखंड आंदोलन कारी सदस्यों के लिए लागू नहीं कर पायी है. इसे लेकर बैठक में निर्णय लिया की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर महतो, सदस्य रोजलिन मिंज, अनयन लकड़ा के नेतृत्व में पांयेच मई को लातेहार उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जायेगी. उन्होंने उपस्थित सभी महिला-पुरुष से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.
उपायुक्त कार्यालय का होगा घेराव पांच मई को
उपायुक्त कार्यालय का होगा घेराव पांच मई को
