समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून की जानकारी पहुंचाना लक्ष्य

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून की जानकारी पहुंचाना लक्ष्य

लातेहार ़ झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लातेहार द्वारा 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गयी. इसी कड़ी में सोमवार को जिले के केड़, मनिका, चंदवा एवं बरवाडीह सहित कई सुदूरवर्ती स्थानों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विशेष अभियान का संचालन प्राधिकार के पारा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) कर रहे है़ं अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया कि इस विशेष मुहिम का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून की सरल जानकारी पहुंचाना और उन्हें उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी योजनाएं : प्रधान जिला जज ने कहा कि डालसा के माध्यम से पीड़ित मुआवजा स्कीम, कोर्ट फीस माफी स्कीम, नि:शुल्क अधिवक्ता सेवा, एलएडीसीएस स्कीम, लोक अदालत, मध्यस्थता और प्री-लीटिगेशन मामलों की त्वरित सुनवाई जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाया जायेगा. नालसा की इन कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति को जोड़ना ही प्राधिकार का मुख्य संकल्प है. यह विशेष अभियान लगातार 90 दिनों तक पूरी सक्रियता के साथ चलेगा. हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी : श्री सिंह ने बताया कि कोई भी आम नागरिक किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता, परामर्श या जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकता है. उन्होंने बताया कि 90 दिनों तक चलने वाले इस जनसंपर्क अभियान के दौरान जिले के हर गांव और पंचायत तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि न्याय सबके लिए के संकल्प को साकार किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >