चाकूबाजी का आरोपी गया जेल

रविवार की देर शाम शहर से सटे तिलैयाटांड़ निवासी मो कैफ उर्फ भोलू पर उसके ही दोस्त मंजर कुरैशी ने चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

चंदवा.

रविवार की देर शाम शहर से सटे तिलैयाटांड़ निवासी मो कैफ उर्फ भोलू पर उसके ही दोस्त मंजर कुरैशी ने चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उसके बायें हाथ व गर्दन पर गंभीर चोट आयी है. रात में सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था. इस मामले को लेकर परिजनों ने चंदवा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. कांड संख्या 81/25 दर्ज पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी का आरोपी युवक मंजर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को अग्रतर कार्रवाई के बाद उसे मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >