नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 14 को

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 14 को

लातेहार. नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर बैठक की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 तथा झारखंड नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 2012 के प्रावधानों के अनुसार नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के लिए 14 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय के सभागार में बैठक आयोजित की गयी है. उक्त बैठक में नगर पंचायत लातेहार के नव निर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह एवं सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलायी जायेगी. इसी क्रम में झारखंड नगर पालिका निर्वाचन नियमावली 2012 के नियम 107 के तहत नगर पंचायत लातेहार के उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी उसी दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करायी जायेगी. निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने, जांच, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना की निर्धारित समयावधि तय की गयी है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया दोपहर बाद संपन्न होगी तथा शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच परिणाम की घोषणा की जायेगी. शहीद नीलांबर-पीतांबर स्मारक पर फेंकी शराब की बोतलें, आक्रोश

बारियातू. थाना क्षेत्र के कड़रका नदी स्थित स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद नीलांबर-पीताम्बर स्मारक स्थल को असामाजिक तत्वों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है. स्मारक स्थल पर ईंट-पत्थर और शराब की बोतलें फेंके जाने से खरवार भोक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है. समाज के लोगों ने इसे महापुरुषों का अपमान और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार दिया है. खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर गंझू व सचिव योगेंद्र गंझू ने बताया कि शुक्रवार को स्मारक को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है. इस संबंध में अध्यक्ष बहादुर गंझू ने बारियातू थाना को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच कर दोषियों को पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >