चंदवा. जैक बोर्ड की दसवीं का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया है. एक बार फिर से प्रखंड मुख्यालय से काफी दूर प्रोजेक्ट हाई स्कूल सासंग ने अपना परचम लहराया है. यह लगातार दूसरी बार है कि यहां के बच्चों ने पूरे प्रखंड में टॉपर के अलावा जिला टॉप टेन में जगह बनायी है. वर्ष 2025 में भी यहीं के बच्चे प्रखंड टॉपर व जिला टॉप टेन में शामिल हुए थे. इस वर्ष विद्यालय की छात्रा तराना परवीन ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रखंड का गौरव बढ़ाया है. वे जिला में भी टॉप थ्री में शामिल है. इसके अलावा विद्यालय की छात्रा प्रिया कुमारी पिता आनंद कुमार गुप्ता ने 92.40 अंक, जानू कुमारी पिता शशिकांत महाराज 88.60 अंक प्राप्त किया है. विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार यादव बच्चों के इस सफलता पर काफी खुश है. उन्होंने कहा कि यह एक दिन की मेहनत नहीं है. स्कूल के सभी शिक्षकों ने बच्चों में काफी मेहनत की है. एक्स्ट्रा क्लासेस ने इसमें काफी सहयोग किया. बच्चों ने भी पूरी तन्मयता से कार्य को पूरा किया. बताया कि इस वर्ष विद्यालय से कुल 389 परीक्षार्थी परीक्षा में हिस्सा लिया था. इसमें 111 प्रथम श्रेणी, 230 द्वितीय श्रेणी व 37 बच्चे तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है. विद्यालय का परीक्षा परिणाम 97.17 फीसदी रहा है. खेती-बारी कर बेटी को पढ़ाया प्रखंड टॉपर सह जिले में तीसरा स्थान पाने वाली तराना परवीन के पिता मो. नसीम अंसारी पेशे से किसान है. गांव में ही उनका छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान भी है. मूलत: खेती-बारी से ही घर की जीविका चलती है. बेटी की सफलता से पूरा परिवार खुश है. तराना के जिला टॉप टेन में तीसरा नंबर पाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार यादव के अलावे सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.
.प्रोजेक्ट हाई स्कूल सासंग के विद्यार्थी बने टॉपर
.प्रोजेक्ट हाई स्कूल सासंग के विद्यार्थी बने टॉपर
