अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय के शिवम बने प्रखंड टॉपर

अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय के शिवम बने प्रखंड टॉपर

हेरहंज. झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची ने गुरुवार को मैट्रिक का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है. इसमें हेरहंज प्रखंड के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. प्रखंड में संचालित एक प्लस टू उच्च विद्यालय व तीन उत्क्रमित उच्च विद्यालय का परिणाम इस बार बेहतर दिखा. अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय हेरहंज के छात्र शिवम कुमार 90.04 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर बने है. इसी विद्यालय की रियांशु कुमारी ने 89.80 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में द्वितीय स्थान पाया है. झारखंड बालिका आवासीय उच्च विद्यालय की छात्रा सुनीता कुमारी ने 89.40 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रखंड में वह तीसरे स्थान पर रही है. इसके अलावा इसी विद्यालय की छात्रा सुषमा कुमारी, कंचन कुमारी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र अश्विनी कुमार को 89 प्रतिशत अंक मिले है. इसके अलावा अपग्रेड उच्च विद्यालय केडू के ओम सिंह 78 प्रतिशत अंक लाकर विद्वालय में पहला स्थान पाया है. इसके अलावा मनीषा कुमारी, पवन कुमार यादव ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. अपग्रेड उच्च विद्यालय, चिरू के महम्मारिया को 88 प्रतिशत अंक मिले. वहीं अतिका जन्नत व माही कुमारी ने भी अपने स्कूल में शानदार प्रदर्शन किया है. अभिभावकों व शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >