बिजली मिस्त्री की बेटी बनी प्रखंड टॉपर

बिजली मिस्त्री की बेटी बनी प्रखंड टॉपर

बरवाडीह. प्रखंड क्षेत्र के बभनडीह निवासी बिजली मिस्त्री संजय कुमार की पुत्री मानसी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉप कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है. मानसी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी, जिसका परिणाम मानसी की इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया. उनकी उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है. शुक्रवार को मानसी कुमारी को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे प्रथम स्थान लाने वाली मानसी कुमारी को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके पिता व छात्र मानसी कुमारी को सम्मानित किया गया. विधालय के वार्डन रूबी कुमारी ने मानसी कुमारी एवं उसके पिता को मिठाई खिलाकर इस कामयाबी के लिए बधाई देते हुई उत्साहवर्धन किया. मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन को दिया. वहीं स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >