स्ट्रीट फूड वेंडरों की स्वच्छता जांच, चाट में मिला औद्योगिक रंग, दी चेतावनी

स्ट्रीट फूड वेंडरों की स्वच्छता जांच, चाट में मिला औद्योगिक रंग, दी चेतावनी

लातेहार ़ शहरी क्षेत्र में आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्ट्रीट फूड वेंडरों की स्वच्छता और खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता परखी गयी. जांच में कई स्थानों पर भारी अनियमितता और गंदगी मिली. खुले में बिक रहे थे पकौड़े और जलेबी : निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानों पर समोसे, पकौड़ी और जलेबी खुले में रखे थे. संचालकों को सख्त हिदायत दी गयी कि वे जालीदार ढक्कन या शीशे के कैबिनेट का ही उपयोग करें. इसके अलावा, अधिकतर वेंडर बिना एप्रन, हेड कवर और ग्लव्स के ही खाद्य पदार्थ तैयार कर परोस रहे थे. उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने और कचरा निष्पादन के लिए ढक्कनदार डस्टबिन का प्रयोग करने को कहा गया. औद्योगिक रंगों के प्रयोग पर जतायी नाराजगी : गंभीर मामला तब सामने आया जब चाट में हानिकारक औद्योगिक रंगों का प्रयोग होता मिला. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने इसे सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए चेतावनी दी कि केवल एफएसएसएआइ प्रमाणित खाद्य रंगों का ही उपयोग करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. यदि दोबारा निरीक्षण में सुधार नहीं मिला, तो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर कार्यालय की शहनाज खातून सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >