वज्रपात की चपेट में आने से किशोर गंभीर, एक मवेशी की मौत

वज्रपात की चपेट में आने से किशोर गंभीर, एक मवेशी की मौत

बालूमाथ / बारियातू़ बारियातू प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को प्रकृति का कहर टूटा. वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक किसान के मवेशी की जान चली गयी. घायल किशोर की पहचान रामा पासवान के पुत्र ओमकार कुमार (15) के रूप में हुई है. साइकिल चलाने के दौरान हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, ओमकार अपने घर के पास साइकिल चला रहा था, तभी तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी. इसकी चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ा. परिजनों ने आनन-फानन में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की बात कही है. बैल की मौत : इधर, इटके गांव के सुइयाटोला में वज्रपात से किसान जागे उरांव के एक खेतीहर बैल की मौत हो गयी. पीड़ित किसान ने बताया कि वह खेत में मवेशी चरा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. सूचना पाकर टोंटी पंसस मो होजैफा मौके पर पहुंचे और पीड़ित को सांत्वना देते हुए सरकारी सहायता का आश्वासन दिया. किसान ने कहा कि बैल ही उसकी आजीविका का मुख्य सहारा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >