बालूमाथ़ थाना क्षेत्र के मुरपा मोड़ के पास करंट लगने की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान मो शाहबाज (25 वर्ष) पिता मोहम्मद जाकिर अंसारी, और मोहम्मद निकाईल (25 वर्ष) पिता कालीमुला (बोकारो) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मुरपा मोड़ स्थित एक मकान में टाइल्स का काम कर रहे थे. काम समाप्त करने के बाद वे किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए घर के बाहर अपना सामान गाड़ी में रख रहे थे. इसी दौरान अचानक बाहर मौजूद एलटी बिजली तार के संपर्क में आ जाने से दोनों को करंट लग गया. जिससे वे घायल हो गये. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया. युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलवाडीह ग्राम में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है. जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार तूरी (35 वर्ष) पिता जगन्नाथ तुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिजनों की नजर कमलेश पर पड़ी. परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतार लिया. इससे उसकी जान बच सकी. आनन-फानन में परिजन उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां डॉ दीपक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए कमलेश को सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया.
