लातेहार में 6.8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सदर थानांतर्गत पांडेयपुरा पंचायत के मानिकपुरा गांव में शुक्रवार देर शाम उत्पाद विभाग व सदर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया.

लातेहार. सदर थानांतर्गत पांडेयपुरा पंचायत के मानिकपुरा गांव में शुक्रवार देर शाम उत्पाद विभाग व सदर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 6.85 किलो गांजा के साथ उपेंद्र यादव (पिता विनोद यादव) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बरामद गांजा की कीमत बाजार में 3.5 लाख रुपये बतायी जाती हे. यह जानकारी उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि उत्पाद अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मानिकपुरा गांव में गांजा का कारोबार चल रहा है. इसके बाद टीम गठित कर उपेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान घर के पीछे स्थित गाय शेड से जार में छुपा कर रखा गया 6.85 किलो गांजा बरामद किया गया. पूछताछ पर उपेंद्र यादव ने बताया कि उसने घर में ही गांजा उगाया था. छापामारी अभियान में सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, एएसआइ कृष्णपाल सिंह सहित कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >