चंदवा़ स्थानीय कंचन नगरी में आयोजित श्रीराम कथा (अखंड रामायण पाठ) को लेकर गुरुवार सुबह महावीर मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकली. महावीर मंडल के नेतृत्व में श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ देवनद पहुंचे. वहां आचार्य गणेश महाराज ने विधि-विधान से पूजा कर कलश में जल भरवाया. मुख्य यजमान शिव कुमार केसरी उर्फ बबलू सपत्नीक सहित अन्य महिलाएं व युवतियां कलश लेकर पुनः मंदिर पहुंचीं. गुरुवार शाम से अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ. 26 मार्च को होगा भंडारा : महावीर मंडल के सदस्यों ने बताया कि 25 मार्च को कथा विश्राम के बाद 26 मार्च की सुबह हवन व भंडारा होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद कानोडिया, मंटू केसरी, उमेश साहू, मनोज कुमार, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र यादव, दारा सिंह, गणेश बरई, प्रभाष गुप्ता, गजेंद्र यादव, मिथिलेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता, शंकर बैठा, शेखर सुमन, प्रमोद चौधरी, चाकू मिस्त्री, उदय केशरी, संतोष सिंह व भुनेश्वर बैठा तन्मयता से जुटे हैं. देवी मंडप में सुंदरकांड की गूंज : इधर, स्थानीय देवी मंडप परिसर में चैत्र नवरात्र पर महावीर मंडल के बैनर तले गुरुवार शाम अखंड सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ. यह पाठ प्रतिदिन शाम पांच से रात आठ बजे तक चलेगा. समिति के अध्यक्ष हरिनंदन दुबे ने बताया कि वाराणसी से आये महंत अनिल दास के सानिध्य में छह महंतों की टीम नौ दिनों तक पाठ करेगी. इस दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन व आरती होगा. पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा है और काफी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण को पहुंच रहे हैं.
कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा व अखंड सुंदरकांड पाठ शुरू
कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा व अखंड सुंदरकांड पाठ शुरू
