लातेहार में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, पहले मैच में महुआडांड़ FC ने अक्सी को 3-0 से हराया

महुआडांड़ के आवासीय विद्यालय स्टेडियम में शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन मैच में महुआडांड़ क्लब ने अक्सी क्लब को 3-0 से हराया.

महुआडांड़(लातेहार). शनिवार को स्थानीय आवासीय विद्यालय के खेल स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसका उद्घाटन थाना प्रभारी अमित कुमार ने किया.

उद्घाटन मैच महुआडांड़ फुटबॉल क्लब और अक्सी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में महुआडांड़ फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अक्सी फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित कर दिया.

विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार रुपये

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के लिए भी सांत्वना पुरस्कार निर्धारित किये गये हैं.

खेल से युवाओं में बढ़ती है अनुशासन की भावना

आयोजन समिति के संचालक सह कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर आमिर सुहेल, प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन, प्रमिला मिंज, रोशनी कुजूर, सुषमा कुजूर, रामनरेश ठाकुर, खुशदिल खान, कन्हैया कुमार, शहीद अख्तर, सद्दाम खान, पप्पू खान और राजेश ठाकुर मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: हेरहंज में विहिप ने मनाया स्थापना दिवस, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >