68 वाहनों से 1.95 लाख की वसूली

68 वाहनों से 1.95 लाख की वसूली

चंदवा. उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में गुरुवार की रात चंदवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. अभियान गुरुवार की रात करीब दस बजे से चलाया गया था. इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम-2019 के तहत कार्रवाई की गयी. जांच के क्रम में कुल 102 वाहनों की जांच की गई. इसमें 68 वाहनों को यातायात नियमों के उल्लंघन का दोषी पाये जाने पर ऑनलाइन चालान किया गया. इससे 1,95,200 रुपये की राशि वसूल की गयी. अभियान के दौरान एक वाहन को जब्त भी किया गया है. डीटीओ श्री मंडल ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर की गयी है. लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देना व जागरूकता बढ़ाना ही इसका उद्देश्य था. लगातार हादसों को देखते हुए प्रशासन सख्त है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करे. इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे. परेशानी से बचने के लिए कागजात साथ लेकर चले. हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें. मौके पर विभाग के कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >