केरल के रहनेवाले युवक को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंपा

स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली ने बुधवार को केरल के एक परिवार को खुशियों के आंसू दिये है

फोटो : 19 चांद 4 : युवक को उनके परिजनों को सौंपती पुलिस.

बालूमाथ.

स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली ने बुधवार को केरल के एक परिवार को खुशियों के आंसू दिये है. केरल का वह परिवार स्थानीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहा है. जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत बुकरू रेलवे साइडिंग में एक सप्ताह पूर्व एक युवक अजनबी की तरह पुलिस को मिला था. अनुमान लगाया जा रहा था कि किसी गुड्स ट्रेन में बैठकर वह यहां तक आ पहुंचा था. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली की उसका नाम सजीत नायर पिता कनदन नायर (आदर्श भवन, चितरा जिला कोल्लम-केरल) का रहनेवाला है. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारी को दी थी. लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर केरल में उसके परिजनों से संपर्क किया गया. वहां से जानकारी मिली कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है. इस व्यक्ति के नाम का गुमशुदगी रिपोर्ट परिवार के लोगों ने चितरा थाना में दर्ज करा रखा है. उक्त जानकारी के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को सुरक्षित अमरवाडीह पुलिस पिकेट में रखवाया था. पिछले एक सप्ताह से वह वहीं रह रहा था. बुधवार को उसके भाई सरथ नायर व बहन शृग व अन्य लोग बालूमाथ थाना पहुंचे. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी परिजनों को अमरवाडीह पुलिस पिकेट भेजा गया. यहां पिकेट प्रभारी अनुभव कुमार व मो.मुख्तार की पहल पर उक्त युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है. परिजनों से मिलकर युवक काफी खुश दिखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >