होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

गारू़ थाना परिसर में होली तथा रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ दिनेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सीओ ने कहा कि दोनों त्योहार के दौरान किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी करवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि आपत्तिजनक गाने बजाने एवं शराब नशापान कर हुड़दंग मचाने वालों पर करवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया जायेगा. उन्होंने शराब बेचने वालों को त्योहार में शराब सेवन करने एवं बेचने को लेकर सख्त हिदायत दी है. मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर प्रमुख सीता देवी, हरि किशोर दुबे, मंगल उरांव, सुनेश्वर सिंह, शिवशंकर सिंह, पवन कुमार, अमृतेश्वर सिंह, रघुवर सिंह, सुनील कुमार, मिथिलेश प्रसाद, योगेन्द्र उराव, विजय प्रसाद, संतोष सिंह, सुरेश प्रसाद, निजामुदीन, कमरूदीन, सूरजदेव प्रसाद, बिहारी प्रसाद, शंभू बैठा, पुअनि इंद्रदेव पासवान, धीरपाल सिंह, कृष्णा प्रसाद, रामदेव उरांव, अशोक पासवान, ओमप्रकाश व सुरेश प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >