डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

लातेहार. जिला समाहरणालय में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसमें विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे पीसीसी, पुल-पुलिया निर्माण कार्य की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समय के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यपालक अभियंता अपने-अपने संचालित योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट नियमित फोटो के साथ अद्यतन करें. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. नाले में गिरा साइकिल सवार, घायल

बालूमाथ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाडीह गांव में साइकिल सवार अमन गंझू (15 वर्ष) पिता पवन गंझू (ग्राम जोगियाडीह, बालूमाथ) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बालूमाथ रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को नाले से निकाला गया. उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. उसके चेहरे व शरीर में गंभीर चोट लगी है. डॉ अशोक कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >