बारियातू (लातेहार). बारियातू में पंचायत समिति की बैठक शनिवार को हुई. इसकी अध्यक्षता प्रमुख उर्मिला देवी ने प्रखंड कार्यालय में की. बैठक का मुख्य एजेंडा 16वें वित्त आयोग के तहत 2026-27 के लिए विकास योजनाओं का चयन करना था.
बैठक में 16वें वित्त आयोग के तहत 2026-27 के लिए पंचायत समिति मद से योजनाओं के चयन और अनुमोदन पर चर्चा की गयी. प्रखंड की सभी पंचायतों से संबंधित योजनाओं की सूची तैयार करने और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के चयन पर विचार-विमर्श किया गया.
सड़कों, पानी और शिक्षा जैसी जरूरतों को मिलेगी प्राथमिकता
प्रमुख ने सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों की सबसे जरूरी विकास योजनाओं की सूची दें, ताकि उन्हें प्राथमिकता दी जा सके. योजनाओं का चयन क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर करने पर जोर दिया गया.
सदस्यों ने सौंपी योजनाओं की सूची
बैठक में उप प्रमुख निशा शाहदेव ने भी योजनाओं पर अपने विचार रखे. पंचायत समिति सदस्य मो होजैफा, राजेश राम, सोनी देवी, संतोष भगत, उमेश उरांव और जया देवी ने अपनी-अपनी योजनाओं की सूची सौंपी.
बैठक में पंचायत सचिव सेराफेनुस खलखो और जेइ रितेश प्रसाद मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: लातेहार में जमिअत उलेमा-ए-हिंद का प्रशिक्षण कार्यक्रम, समाज सुधार और शिक्षा पर दिया जोर
