नेतरहाट में अब होमस्टे व पार्किंग के लिए देना होगा शुल्क, समिति गठित

नेतरहाट में अब होमस्टे व पार्किंग के लिए देना होगा शुल्क, समिति गठित

लातेहार ़ समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला खेल एवं पर्यटन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई. इसमें पर्यटन स्थलों, विशेषकर नेतरहाट के विकास और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गयी. उपायुक्त ने नेतरहाट क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सख्त निर्देश दिया. पंजीकरण और शुल्क निर्धारण के लिए बनी कमेटी : नेतरहाट में पर्यटन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से वहां संचालित होटल, लॉज और होमस्टे के पंजीकरण व उपयोगिता शुल्क निर्धारण के लिए एक समिति का गठन किया गया है. इस समिति को 15 जनवरी 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, क्षेत्र में नये पार्किंग स्थलों की पहचान करने और वहां शुल्क तय करने के लिए भी कमेटी बनायी गयी है, जो जल्द अपना प्रतिवेदन देगी. पर्यटन प्राधिकरण में विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति : नेतरहाट पर्यटन विकास प्राधिकरण के सुचारू संचालन के लिए जेएपीआइटी के माध्यम से पीएमयू, इको-टूरिज्म विशेषज्ञ और एमटीएस सह अकाउंटेंट के चयन का निर्णय लिया गया है. इससे क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. पे एंड प्ले मोड पर चलेंगे इंडोर गेम्स : खेलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम जैसे इंडोर खेलों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया. इन खेलों को पे एंड प्ले (खेलें और भुगतान करें) मोड पर संचालित किया जायेगा ताकि सुविधाओं का रखरखाव बेहतर हो सके. साथ ही, विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियमों के कार्य में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में ये थे मौजूद : मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी अनिमेष कुमार त्रिपाठी, नगर प्रशासक राजीव रंजन समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >