सरस्वती विद्या मंदिर में मासिक बैठक व होली मिलन समारोह आयोजित

सरस्वती विद्या मंदिर में मासिक बैठक व होली मिलन समारोह आयोजित

लातेहार ़ स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर स्थित श्री कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया. शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा : बैठक में बीते माह आयोजित शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गयी और आगामी सत्र की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई. विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में विद्यार्थियों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों का निरंतर अद्यतन (अपडेट) रहना अनिवार्य है. उत्साह के साथ मनाया होली मिलन : समीक्षा बैठक के बाद आयोजित होली मिलन समारोह में विद्यालय परिवार ने उत्सव का आनंद लिया. संगीत आचार्य द्वारा प्रस्तुत मनमोहक होली गीतों ने वातावरण को पूरी तरह फाल्गुनी रंगों में सराबोर कर दिया. इस अवसर पर कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय एवं दिनेश महलका विशेष रूप से उपस्थित थे. श्री पांडेय ने सभी को होली की अग्रिम बधाई देते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया, वहीं दिनेश महलका ने सभी के मंगलमय भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य राधेश्याम ने किया, जिन्होंने होली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला. इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >