रेलवे स्टेशन को हटाने के विरोध में बैठक कल

रेलवे स्टेशन को हटाने के विरोध में बैठक कल

बरवाडीह. प्रखंड क्षेत्र के छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन को हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने आगामी 19 अप्रैल को छिपादोहर रामनवमी शेड के समीप बैठक आयोजित की. बैठक में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य समेत कई लोग शामिल हैं. ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसे हटाने से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. बैठक में इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जायेगी. उक्त आशय की जानकारी मुन्ना गुप्ता एवं कार्यक्रम के संरक्षक उमेश चंद्रवंशी ने दी है. उन्होंने बैठक में क्षेत्र के सभी लोगो से शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >