केंद्र के खिलाफ 20 को बंद रहेंगी दवा दुकानें

केंद्र के खिलाफ 20 को बंद रहेंगी दवा दुकानें

लातेहार. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआइओसीडी) मुंबई के आह्वान पर पूरे देश भर मे आगामी 20 मई को सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. इसीके आलोक में लातेहार जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन जिला कमेटी की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता ने की. श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में दवा का व्यापार बड़ा ही कठिन दौर से गुजर रहा है. केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण इस व्यवसाय से जुड़े पांच करोड़ लोग प्रभावित होंगे. दवा का व्यवसाय केंद्र सरकार कार्पोरेट घरानों को सौंप दिया है. ऐसी स्थिति में बड़े बड़े पूंजीपति कंपनी छोटे दवा दुकानदार को कुचलने का कार्य कर रही हैं. जिसके विरोध में 20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी. मौके पर रमेश कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, बीरेंद्र यादव, संजय कुमार गुप्ता, मो सईद, संजय प्रसाद, सुरेश कुमार व अनूप कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >