महाशिवरात्रि पर 20 युवक-युवतियों का हुआ सामूहिक विवाह
महुआडांड. महाशिवरात्रि पर प्रखंड के बेलटोली स्थित बाबा कौड़ी नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रहीं. इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे. इस दौरान आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट अनाथ आश्रम रामपुर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अधिवक्ता नवीन कुमार, संस्था के अध्यक्ष कमलेश यादव, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव व अंचल गार्ड संदीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रसाद वितरण कर किया. संस्था द्वारा 20 निर्धन युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया. पिछले वर्ष संस्थान ने छह जोड़ों की शादी करायी थी. संस्था की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप कपड़े और गृहस्थी की अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गयी. इस पुनीत कार्य और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी. मौके पर संस्था की सचिव बिनिता देवी, कोषाध्यक्ष बरथो मुंडा, संरक्षक जसवंत यादव, जितेंद्र यादव, कलेश्वर नगेसिया समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे. प्राचीन देवी मंदिर सह काली मंदिर का वार्षिकोत्सव 19 को
लातेहार. प्राचीन देवी मंदिर सह काली मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर समिति ने तैयारी प्रारंभ कर दी है. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. इसकी शुरुआत 19 फरवरी को कलश यात्रा से होगी. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली जायेगी वहीं दुर्गा सप्तमी का पाठ किया जायेगा. जबकि 20 फरवरी को विधि-विधान के साथ पूजन, हवन एवं महाप्रसाद का वितरण होगा. सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के सफल संचालन के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. उन्होंने शहर के लोगो से वार्षिकोत्सव के सफल संचालन के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.