विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के इचाक पंचायत अंतर्गत नावा टोली गांव में एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान नीलू देवी, पति संदीप राम के रूप में की गयी है. ससुराल पक्ष इसे साड़ी के फंदे से लटककर की गयी आत्महत्या बता रहा है, जबकि मृतका के पिता ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है. घटना के बाद मृतका के मायके में मातम पसरा है. थाना में लिखित आवेदन दिया : हेरहंज थाना क्षेत्र के हेटाटोंगरी (हुंबू) निवासी मृतका के पिता बंधु राम ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी की हत्या की आशंका जतायी है. उन्होंने दामाद संदीप राम, सास बैजंती देवी और ससुर शिव व्रत राम को नामजद आरोपी बनाते हुए उन पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. बंधु राम ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ अपनी बेटी की शादी संदीप से की थी. शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास और ससुर मिलकर नीलू को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे. डेढ़ घंटे के भीतर बदल गयी स्थिति : पिता ने बताया कि 19 जनवरी की सुबह आठ बजे उनकी नीलू से फोन पर बात हुई थी, तब उसने ससुराल में हो रहे उत्पीड़न का जिक्र किया था. इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद यानी सुबह 9:30 बजे ससुराल से फोन आया कि नीलू बेहोश है. जब तक वे कुछ समझ पाते, 10:15 बजे दोबारा फोन कर बताया गया कि उसने फांसी लगा ली है. पिता का आरोप है कि जब वे नावा टोली पहुंचे, तो शव जमीन पर रखा हुआ था. उनके अनुसार ससुराल पक्ष कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है. साथ ही पोस्टमार्टम के दौरान भी ससुराल का कोई सदस्य उपस्थित नहीं था. उन्होंने आशंका जतायी है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश के तहत की गयी हत्या है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >