सोना और 15 लाख रुपये की ठगी करनेवाला गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के कई मुहल्ला के लोगों से जेवर और नकद रुपये ठगने के आरोपी युवक शेख असरफुल पिता शेख समशूल पश्चिम बंगाल हुगली निवासी को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के कई मुहल्ला के लोगों से जेवर और नकद रुपये ठगने के आरोपी युवक शेख असरफुल पिता शेख समशूल पश्चिम बंगाल हुगली निवासी को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से आधा किलो सोना और लगभग 15 लाख रुपये की ठगी की थी. इस मामले में लातेहार थाना कांड संख्या 103-22 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी. लेकिन वह फरार चल रहा था. पुलिस की साइबर सेल की मदद से गुप्त सूचना पर युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया. आरोपी शहर के अम्वाटीकर के रजा मुहल्ला में मो अबरार उर्फ राजू के घर में किराये पर रहता था और जेवर बेचने और गहना बनाने का काम करता था. इसी दौरान उसने कई लोगों का जेवर और नकद राशि लेकर फरार हो गया था. शहर के आधा दर्जन से अधिक लोग ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >