लोहरा समाज की बैठक संपन्न, संगठन को लेकर बनी कार्यकारिणी समिति

हेरहंज में लोहरा समाज की बैठक में जाति प्रमाण पत्र और सामाजिक विकास पर चर्चा हुई. समाज को मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है.

हेरहंज (लातेहार): प्रखंड के मेराल स्थित धुमकुड़िया भवन में रॉकी कुमार लोहरा के नेतृत्व में लोहरा समाज की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण लोहरा ने की. बैठक में समाज के लोगों को समय पर जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई.

बैठक में लोगों ने कहा कि कई लोगों को समय पर जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पाने के कारण शिक्षा, रोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है. निर्णय लिया गया कि जिन गांवों में अब तक ग्राम सभा का आयोजन नहीं हुआ है, वहां शीघ्र ग्राम सभा आयोजित कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने की प्रक्रिया पूरी की जाए.

बैठक में समाज को संगठित और सशक्त बनाने के साथ-साथ शिक्षा, बेरोजगारी और सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई. इसके लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया तथा चयनित सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके. बैठक में भोला लोहरा, शिवदयाल लोहरा, मिंटू लोहरा, सुरेश लोहरा, अर्जुन लोहरा, राकेश लोहरा, रामसुंदर लोहरा, बीरबल लोहरा, चंदा देवी, सोनी देवी, बसंती देवी, ग्यांति देवी, क्रांति देवी, पूर्णिमा देवी, रीना देवी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >