शहर के अंग्रेजी शराब दुकानों से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाये जा रहे हैं शराब

शहर के अंग्रेजी शराब दुकानों से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाये जा रहे हैं शराब

लातेहार ़ जिला मुख्यालय में तीन अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हैं. शराब दुकानों में कार्यरत कर्मियों और विभागीय मिलीभगत से इन दुकानों से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब पहुंचायी जाती है. जिसे अवैध रूप से बेचा जाता है. यह सिलसिला लगातार जारी है. अम्वाटीकर मोड़ के पांस संचालित दुकान से पतरातु, लोट्टो, पांडेयपुरा, मानिकपुरा, उदयपुरा गांव के अलावा एनएच-75 पर रांची जाने वाले रास्ते में संचालित होटलों और ढ़ाबा में शराब पहुंचाया जाता है. जबकि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालित दुकान से स्टेशन, तरवाडीह, कोने, नावागढ़, सरयु के इलाके में अंग्रेजी शराब पहुंचाया जाता है. इसके अलावा थाना चौक के आगे वाले अंग्रेजी शराब दुकान से करकट, ड़ुडंगी, होटवाग, परसही गांव के अलावा मेदनीनगर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले होटल और ढ़ाबा मे अंग्रेजी शराब पहुंचाया जाता है. लातेहार जिले में 10 से 25 जून तक नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया है. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति वाहन को जिले भर में रवाना किया है. लेकिन ऐसे में यह अभियान कितना सफल हो सकता है यह तो भविष्य के गर्त में है. खानापूर्ति के लिए होती है छापामारी : उत्पाद विभाग अवैध शराब के खिलाफ खानापूर्ति के लिए छापामारी अभियान चलाती है. जिसमें किसी दुकान से एकाध बोतल शराब पकड़ कर विभागीय कार्रवाई को दर्शा दिया जाता है. लगातार छापामारी अभियान नहीं चलने से अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों में कोई डर नहीं दिखता है. कुछ अवैध शराब का कारोबार करने वाले कहते हैं कि शराब बेचने के एवज में विभाग को मोटी रकम पहुंचाया जाता है. क्या कहते हैं अधिकारी : इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक सोनू कुमार ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >