लातेहार की बेटियां खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं : विधायक

लातेहार की बेटियां खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं : विधायक

लातेहार ़ जिला खेल स्टेडियम के समीप रविवार को ””””अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग”””” का भव्य शुभारंभ हुआ. स्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया और वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आयोजित इस लीग का उद्घाटन विधायक प्रकाश राम ने किया. इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लातेहार की बेटियां खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं. ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है. जमीन उपलब्ध कराने के लिए होगा ठोस प्रयास : विधायक ने खेल संसाधनों की कमी पर चर्चा करते हुए कहा कि लातेहार में वॉलीबॉल मैदान की समस्या को जल्द दूर किया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जायेगी. उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. इससे पूर्व, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. डे-बोर्डिंग लातेहार का दबदबा : अस्मिता वॉलीबॉल लीग में जिले की कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन सत्र में कई रोमांचक मुकाबले खेले गये. इसमें डे-बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी पांचों मैच जीते. 10 अंकों के साथ यह टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है. इसके पूर्व जिला वालीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने विधायक प्रकाश राम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, पवन कुमार, विशाल चंद्र साहू, अशोक दास, सोनू सिंह, नागमणि, मुखिया सुभाष सिंह, लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विवेकचंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, शुभम साव, शिवम मांझी, कमलेश उरांव, आशुतोष ठाकुर, अविनाश कुमार, विवेक कुमार, सागर कुमार, कन्हैया पांडेय, उत्कर्ष राज, अनुराग कुमार, युवराज सिंह , सोनू कुमार समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >