लातेहार : दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की तैयारी, झाबर में मुरली प्रसाद बने पूजा समिति के अध्यक्ष

झारखंड के झाबर गांव में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया, जिसका लक्ष्य पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य बनाना है.

मो शमीम की रिपोर्ट

बालूमाथ (लातेहार). प्रखंड क्षेत्र के झाबर गांव में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया.

सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन

पूजा के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया. इसमें मुरली प्रसाद को अध्यक्ष, रघुनंदन सोनी, सियानंदन प्रसाद और वासुदेव उरांव को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण कुमार को सचिव और अमित कुमार को उप सचिव चुना गया. वहीं दिलीप तिवारी और विशाल तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कमेटी में अवधेश सोनी, गजेंद्र हिमांशु, धीरज साहू और प्रवेश सोनी को सदस्य चुना गया.

ये भी पढ़ें: लातेहार : खनिज कानून संशोधन झारखंड के हित में नहीं, MMDR के खिलाफ में झामुमो का विरोध में एकदिवसीय धरना

पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा. बैठक में गांव के कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >