फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने का निर्देश

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने का निर्देश

लातेहार ़ पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान एसपी ने जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वारंटों के निष्पादन में तेजी लायें और फरार घोषित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए ठोस रणनीति बनाकर लगातार छापामारी अभियान चलायें.सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर : एसपी श्री गौरव ने थानावार लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित गति से इनका निष्पादन करने को कहा. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि समाज में विद्वेष और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर पैनी नजर रखें. उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना पहुंचने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने और उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया. सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करें : अपराध और उग्रवाद की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने सूचना तंत्र (इंटेलिजेंस) को और अधिक मजबूत करने की बात कही, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की गतिविधियों की समय पर जानकारी मिल सके. उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस को सामूहिक रूप से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा. बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार व विनोद रव्वानी, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, कृष्णपाल सिंह पवैया, रामाकांत गुप्ता, रणधीर सिंह, शशि कुमार, प्रभात कुमार दास सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >