संभावित सुखाड़ से निबटने को लेकर प्लान बनाने का निर्देश

संभावित सुखाड़ से निबटने को लेकर प्लान बनाने का निर्देश

लातेहार. जिला कृषि कार्यालय आत्मा के सभागार में शुक्रवार को जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्छल की अध्यक्षता में खरीफ फसल में संभावित सुखाड़ को देखते हुए आकस्मिक कार्य योजना तैयार करने को लेकर बैठक हुई. राज्य स्तरीय खरीफ कार्यशाला में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री के निर्देश के आलोक में जिला हेतु विभागवार सुखाड़ आकस्मिक कार्य योजना बनाने पर विशेष जोर दिया गया था. इसी निर्देश के आलोक में कृषि विभाग द्वारा उच्च भूमि (टांड़), मध्यम भूमि एवं निचली भूमि में फसल विविधीकरण पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संभावित सुखाड़ से निपटने के लिए अपने-अपने विभाग का आकस्मिक प्लान तैयार करने का सुझाव दिया गया. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा, प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ राजीव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुरेश सिन्हा, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरेकृष्णा, जिला मत्स्य पदाधिकारी मधु लकड़ा, उप परियोजना निदेशक आत्मा कंचन कुमार सुमन समेत जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि समेत सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >