दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा : विधायक प्रकाश राम

दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा : विधायक प्रकाश राम

चंदवा़ स्थानीय विधायक प्रकाश राम रविवार को चंदवा पहुंचे, जहां जिला परिषद मार्केट परिसर के समीप अस्थायी दुकानदारों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं रखीं. एनएच और पूर्व से निर्मित जिला परिषद मार्केट के बीच खाली जमीन पर पिछले कई वर्षों से चार दुकानदार चाय, लिट्टी और नाश्ते की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. दुकानदारों ने विधायक को बताया कि उक्त स्थल पर जिला परिषद द्वारा दो स्थायी दुकानों के निर्माण के लिए टेंडर जारी करने की सूचना है. यदि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के यहां निर्माण कार्य शुरू होता है, तो चार परिवार पूरी तरह बेरोजगार हो जायेंगे. अधिकारियों से करेंगे बात : मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक प्रकाश राम ने स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बरसों से जीविकोपार्जन कर रहे गरीब लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. विधायक ने स्पष्ट कहा कि वे संबंधित अधिकारियों से टेंडर प्रक्रिया और स्थल चयन की विस्तृत जानकारी लेंगे. जब तक प्रभावित दुकानदारों के हितों को सुरक्षित करने की व्यवस्था नहीं होती, तब तक यहां किसी भी प्रकार का नया निर्माण नहीं होने दिया जायेगा. विधायक के इस कड़े रुख और आश्वासन के बाद पीड़ित दुकानदारों ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >