महुआडांड़. थाना क्षेत्र में पति की डांट-फटकार से आहत होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सुशांति नागेसिया (30) पति रंजुवा नागेसिया के रूप में हुई है. मृतका के पति रंजुवा नागेसिया ने बताया कि गांव में शादी समारोह था, जिसमें उसकी पत्नी गयी हुई थी. देर शाम जब वह घर लौटी, तो उसने शराब पी रखी थी. इसे लेकर उसने अपनी पत्नी को डांट-फटकार लगायी. इसके बाद सुशांति ने घर का दरवाजा बंद कर फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उक्त घटना शुक्रवार की बतायी गयी है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
पति की डांट से आहत पत्नी ने लगायी फांसी
पति की डांट से आहत पत्नी ने लगायी फांसी
