लातेहार में भारी वाहनों के लगातार आवाजाही से लोग परेशान, नो-एंट्री व्यवस्था लगाने की मांग

बालूमाथ-हेरहंज-पाकी पथ पर भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं. धूल, प्रदूषण और जाम से निजात के लिए प्रशासन से नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है.

हेरहंज : बालूमाथ-हेरहंज-पाकी पथ पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से स्थानीय ग्रामीण खासे परेशान हो रहे हैं. इसे लेकर लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है. शहर की सड़कों पर दिनभर ट्रांसपोर्ट वाहनों की आवाजाही से जाम, दुर्घटना की आशंका, कोल्डस्ट, धूल-धुआं की परेशानी से लोग परेशान है. बावजूद अब तक भारी वाहनों के लिए प्रभावी नो-एंट्री व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हेरहंज जैसे व्यस्त क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया जाना जरूरी है. लोगों ने आरोप लगाया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, पर इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है.

कोल परिवहन से उड़ती धूल ने बढ़ायी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि जब आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन या विरोध का रास्ता अपनाते हैं, तो उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ता है. कोल ट्रांसपोर्ट एजेंसी भी मुख दर्शक बनी है. भारी वाहनों के गुजरने से सड़क पर उड़ने वाली कोल्डेस्ट और धूल से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को हो रही है. सड़क किनारे रहने वाले लोगों को धूल और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है.

जनजीवन प्रभावित

जनजीवन प्रभावित हो रहा है. प्रखंड क्षेत्र में दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी बढ़ गया है. लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों के लिए उचित समय निर्धारित कर नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: आज भी सांपों के सहारे मुसहर परिवारों की जिंदगी, जहरीले सांपों से पेट पालने को मजबूर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >