महुआ चुनने के लिए जंगल में लगायी जा रही आग

जंगली क्षेत्रों से लगातार आग लगाने का मामला सामने आ रहा है.

चंदवा.

महुआ चुनने के लिए प्रखंड के कई जंगली इलाकों में ग्रामीणों द्वारा महुआ पेड़ के आसपास पत्तों को साफ करने के लिये आग लगायी जा रही है. इससे जंगल को काफी नुकसान हो रहा है. छोटे-छोटे पेड़-पौधों व वन प्राणियों को क्षति पहुंच रही है. साथ ही जंगली औषधीय पौधे भी नष्ट हो रहे हैं. प्रखंड के विभिन्न जंगली क्षेत्रों से लगातार आग लगाने का मामला सामने आ रहा है. बताते चले कि जंगल की रक्षा के लिये वन रक्षा समिति का गठन किया गया है. इसके बाद भी आग लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर वर्ष गर्मी आते ग्रामीण पेड़ के आसपास आग लगा देते हैं, ताकि उन्हें महुआ चुनने में आसानी हो. इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी एनके मेहता ने कहा कि विभाग द्वारा गांव-गांव में बैठक कर जंगल में आग नहीं लगाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >