बालिका छात्रावास में महिला होमगार्ड की होगी तैनाती : डीसी

बालिका छात्रावास में महिला होमगार्ड की होगी तैनाती : डीसी

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास और केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान डीसी के साथ मौजूद महिला अधिकारियों ने छात्रावास के कमरों, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की़ डीसी ने छात्राओं को बेहतर वातावरण देने के लिए नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से छात्रावास में जल्द महिला होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इसके बाद डीसी ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक माहौल, शिक्षक उपस्थिति और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच की. उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. क्षतिग्रस्त औरंगा नदी पुल का भी किया मुआयना : अभियान के अगले चरण में डीसी ने औरंगा नदी पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया. उन्होंने पुल की वर्तमान स्थिति देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मरम्मत व आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिये. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, कोषागार पदाधिकारी निहारिका वर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश और जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >