फर्जी ग्रामसभा और उग्रवादियों का भय दिखाकर वन पट्टा लेने का आरोप

फर्जी ग्रामसभा और उग्रवादियों का भय दिखाकर वन पट्टा लेने का आरोप

लातेहार ़ सदर प्रखंड के बिनगाड़ा गांव में इन दिनों तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने बैगा पाहन की जमीन को फर्जी ग्रामसभा और उग्रवादियों का भय दिखा कर वन पट्टा के तहत कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है. इसे लेकर ग्रामीण मंगलवार को ग्राम प्रधान हरिहर सिंह के नेतृत्व में समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप पर फर्जी तरीके से की गयी वन पट्टा को रद्द कराने की मांग की. हरिहर सिंह ने बताया कि बिनगाड़ा गांव में पूर्वजों ने बैगा पाहन को जमीन दी थी. आरोप है कि उक्त जमीन को अवैध तरीके से वन समिति के अध्यक्ष सहेद्र लोहरा, राजेंद्र लोहरा, नंदेव लोहरा पिता स्व रामकिशुर लोहरा, शंकर लोहरा व गोपाल लोहरा पिता चतुरगुन लोहरा, डीगर सिंह ने सहेंद्र लोहरा की अध्यक्षता में फर्जी ग्राम सभा कर एवं उग्रवादियों का भय दिखा कर कई सार्वजनिक बैगा पाहन की जमीन का वन पट्टा करा कर रख लिया है. ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि उपरोक्त लोगों के आतंक से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने बैगा-पाहनों की भूमि को जबरन किये गये अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है. आवेदन में ग्राम प्रधान कोने रघुनंदन, कृष्णा सिंह, कुलदीप बैगा, जयपाल सिंह, श्रवण सिंह, उमेश सिंह, छोटू सिंह, पिंटू सिंह समेत कई ग्रामीणो का नाम शामिल है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपे गये आवेदन की प्रतिलिपि वन प्रमंडन पदाधिकारी, लातेहार, अनुमंडल पदाधिकारी व अंचल अधिकरी, लातेहार को भी सौंपा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >