लातेहार में DC ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद, झारखंड आंदोलनकारियों के लंबित मामलों की जांच का निर्देश

लातेहार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में डीसी संदीप कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

लातेहार : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिले के दूर-दराज के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की जल्द से जल्द उच्चस्तरीय जांच करवाकर उनका संतोषजनक समाधान किया जायेगा.

आंदोलनकारियों के लंबित मामलों की होगी जांच

इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया. आवेदक ने उल्लेख किया कि राज्य आंदोलन में सक्रिय योगदान देने वाले कई आंदोलनकारियों को चिह्नित कर प्रमाण-पत्र व निर्धारित लाभ मिल चुके हैं, लेकिन लातेहार जिले के कई पात्र आंदोलनकारियों के मामले में अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसके अलावा अनुमंडल अस्पताल महुआडांड़ में तृतीय व चतुर्थ वर्गीय पदों पर बहाली, सामुदायिक संसाधन संगठनों में कार्यरत सभी प्रबंधकों के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने, लंबित मानदेय का भुगतान कराने, पूर्व के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने, सीएम स्कूल में नामांकन और शिक्षकों या कर्मियों के वेतन भुगतान से जुड़े मामले शामिल रहे.

समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने दिए निर्देश

सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू का अवैध कारोबार बेखौफ, तीन माह में 17 हजार टन जब्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >