जंगल व वन्यजीव संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर

जंगल व वन्यजीव संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर

गारू़ प्रखंड के पूर्वी वन क्षेत्र परिसर में रेंजर उमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में वन जीवी दीदियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जंगल संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और ग्रामीणों को जागरूक करने को लेकर चर्चा की गयी. ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी : इस मौके पर रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि वन जीवी दीदियों का मुख्य कार्य गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करना और छोटे बच्चों को शिक्षित करना है. उन्होंने कहा कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा और जंगलों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों को मिलकर काम करने की जरूरत है. गांव में बच्चों को दे रही हैं शिक्षा : उन्होंने बताया कि वन जीवी दीदियां पिछले एक महीने से गांवों में सक्रिय हैं और इसका सकारात्मक असर दिखायी दे रहा है. दीदियां गांव के बच्चों को स्कूल की तरह पढ़ा रहीं हैं और उन्हें जंगल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बना रहीं हैं. स्वरोजगार से भी जुड़ रही हैं महिलाएं : वन विभाग द्वारा वन जीवी दीदियों को सिलाई मशीन और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे जीविका से जुड़ सकें. साथ ही वे ग्रामीण महिलाओं को वन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक कर रही हैं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, वनपाल रूपेश कुमार, बिपिन कुमार, आशीष, विशाल, चंदन पांडेय, अमृत श्रीवास्तव, अमरेश पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >