भूमि अधिग्रहण व मुआवजा भुगतान में तेजी लाने पर जोर

भूमि अधिग्रहण व मुआवजा भुगतान में तेजी लाने पर जोर

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने पूर्व की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के आलोक में अब तक हुए कार्यों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की. उपायुक्त ने बनहरदी, चकला कोल ब्लॉक, पीवीयूएनएल सहित अन्य परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, भूमि अधिग्रहण समेत लंबित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित भूमि से संबंधित लंबित मुआवजा भुगतान की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान बिना किसी अनावश्यक देरी के किया जाये. इसके साथ ही उन्होंने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में संचालित परियोजनाओं की प्रगति, भूमि संबंधी मामलों और अन्य प्रक्रियागत बिंदुओं की जानकारी ली तथा सभी मामलों का समय पर निष्पादन करने को कहा. बैठक में डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, डीएमओ नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत सभी अंचल अधिकारी, कोल कंपनियों के अधिकारी समेत उनके प्रतिनिधि और अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >