मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला फूंका

मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला फूंका

लातेहार. नीट यूजी परीक्षा में हुई भारी गड़बड़ी व पेपर लीक के विराेध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय का पुतला फूंका. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र सरकार नीट यूजी परीक्षा कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. जिससे देश के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे नहीं तो आगे भी उग्र आंदोलन किया जायेगा. अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट यूजी की परीक्षा में गड़बड़ी की है, जिससे युवाओं को काफी आघात पहुंचा है. उन्होंने कहा कि नीट यूजी की परीक्षा में पेपर लीक हाेना केंद्र सरकार की जवाबदेही मे लापरवाही दर्शाता है. इसके अलावा कई वक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, बिलासी तोपनो, सुदामा प्रसाद, अहद खान, प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, आर्सेन तिर्की, रिंकु कच्छप, ममता सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, वासुदेव यादव, गीता देवी, मनोज चौधरी, इमरान खान, अबुल अंसारी, नवशाद अंसारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >