दबे- कुचले लोगों की आवाज थे डॉ आंबेडकर

शहर के स्वामी विवेकानंद पार्क में सोमवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी.

लातेहार. शहर के स्वामी विवेकानंद पार्क में सोमवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर समाज में दबे- कुचले लोगों की आवाज थे. एक समतामूलक समाज की स्थापना की परिकल्पना बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने की थी. उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण की व्यवस्था की और सबों को उनका हक व अधिकार मिले, इसका प्रावधान संविधान में किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब हर मोर्चा पर विफल रहे, तो उन्होंने भाजपा पर संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का एक झूठा और निराधार आरोप लगा कर देश की जनता को गुमराह करने का काम किया. जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से भी बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर को मान व सम्मान देने का कार्य किया है. कांग्रेस शुरू से ही उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है. बाबा साहब संविधान सभा के अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने एक साजिश के तहत उन्हे हराने का प्रयास किया. राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि कांग्रेस वक्फ बोर्ड बिल को बिना जाने समझे कुछ भी बयान दे कर देश को गुमराह कर रही है. श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने एवं धरातल पर उताने का प्रयास कर रहे हैं. इससे पहले भाजपाइयों स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर गोविंद प्रसाद, मुकेश कुमार पांडेय, आंनद सिंह, अश्विनी सिंह, सोनू सिंह व विवेक चंद्रवंशी समेंत भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >