56 टीवी मरीजों के बीच अतिरिक्त पोषण का वितरण

टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर का आयोजन किया गया.

चंदवा.

टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सीसीएल व सीआइएनआइ (सीनी) संस्था की ओर से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से चिह्नित 56 यक्ष्मा (टीवी) मरीजों के बीच निःशुल्क अतिरिक्त पोषण टोकरी का वितरण किया गया. इससे पूर्व मरीजों को दंत चिकित्सक डॉ कंचन बाड़ा व एमटीएस कृष्णकांत ने टीवी रोग की जानकारी दी. साथ ही इसके बचाव से संबंधित बातें कही. बताया कि टीवी एक संक्रमण रोग है. यह लाइलाज नहीं है. समय पर उपचार होने से मरीज ठीक हो सकता है. मौके पर लिपिक विनिता देवी, एसटीएस सुकृता टोप्पो, एसटीएलएस राजा महतो, एलटी रविशंकर मिश्रा, सिनी संस्था से प्रदीप कुमार महतो, गिरिधर कुमार सिंह समेत कई मरीज व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >