समय पर लाभुकों के बीच राशन का वितरण करें

समय पर लाभुकों के बीच राशन का वितरण करें

महुआडांड़. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम की अध्यक्षता में सभी प्रखंड जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सहित समूहों के सदस्यों के साथ बैठक की. पहली बार महुअडांड़ आये डीइएसओ का डीलर संघ ने स्वागत किया. बैठक में डीएसओ श्री राम ने समय पर लाभुकों के बीच राशन वितरण करने का निर्देश दिया. उन्होने कहा कि गडबड़ी की शिकायत मिलने सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित सिन्हा, सहायक गोदाम मैनेजर रंजीत यादव, डीलर संघ अध्यक्ष रोहित कुमार, मंगल कुमार, रामदत्त प्रसाद, सुचीत प्रसाद व शेरू सहित कई स्वयं सहायता समूहों के सदस्य मौजूद थे. हेरहंज में करमा व ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक

हेरहंज. करमा व ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मंगलवार को हेरहंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे व थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया ने संयुक्त रूप से की. सीओ ने कहा कि पर्व सामाजिक व सांस्कृतिक ताने-बाने का हिस्सा है, इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सहयोग अपेक्षित है. ग्रामीण अयूब अंसारी ने जुलूस के दौरान दुर्घटना से बचाव हेतु हाइवा वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की. बैठक में कई अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >