31 मार्च तक 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र बांटें

31 मार्च तक 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र बांटें

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने विकास योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार के कड़े निर्देश दिये. उपायुक्त ने विशेष रूप से जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि वे मिशन मोड में कार्य करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 31 मार्च तक हर हाल में कम से कम 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र का वितरण सुनिश्चित किया जाये. मनरेगा और पीएम किसान योजना की प्रगति पर जोर : बैठक के दौरान मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड के ई-केवाइसी के माध्यम से नवीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिले में कुल 1 लाख 65 हजार 238 श्रमिकों में से अब तक 1 लाख 15 हजार 38 का ई-केवाइसी पूर्ण हो चुका है. डीसी ने शेष पात्र लाभुकों का ई-केवाइसी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग के लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने को कहा. विभागीय समन्वय से विकास को दें गति : उपायुक्त ने छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना और मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने की बात कही. उन्होंने सभी विभागों को प्राप्त आवंटन का समयबद्ध और नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में लघु सिंचाई, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ प्रमंडल और जेएसएलपीएस की योजनाओं पर भी चर्चा हुई. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

शहीद दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहरमेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान, अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, रील प्रतियोगिता का भी आयोजनतसवीर-23 लेट-7 पदयात्रा में शामिल छात्राएंप्रतिनिधि, लातेहारशहीद दिवस पर सोमवार को मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गयी. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (मेरा युवा भारत) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया.कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें युवा : मौके पर प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं और युवाओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हैं. उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब हम जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ और जागरूक भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें.गांधी इंटर कॉलेज से निकली पदयात्रा : गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर माको मोड़ होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान भगत सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.डिजिटल माध्यम से भी जुड़ रहे युवा : शहीद दिवस के उपलक्ष्य में माई भारत पोर्टल पर 19 से 23 मार्च 2026 तक क्विज ऑन अनसंग हीरोज तथा एक युवा ऐसा भी (रील प्रतियोगिता) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें काफी संख्या में युवा अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

खरना के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

उर्दू के विकास के लिए लाइब्रेरी की होगी स्थापना, रजा उर्दू एकेडमी ने बनायी रणनीति

फायरिंग रेंज का अंतिम सांस तक विरोध करने का संकल्प लिया

यह भी पढ़ें >