दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुर हिरासत में

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुर हिरासत में

बालूमाथ़ दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कानून के बावजूद बेटियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला बालूमाथ प्रखंड के नगड़ा गांव का है, जहां आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान उषा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतका के पिता मुंशी साव (ग्राम बधार, जिला चतरा) ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पांच लाख नकद और बाइक देने के बाद भी प्रताड़ना : परिजनों के अनुसार, उषा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व नगड़ा निवासी तिलक साव के पुत्र अमन कुमार के साथ हुई थी. शादी के वक्त सामर्थ्य के अनुसार करीब पांच लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो भर सोना समेत अन्य कीमती सामान उपहार में दिये गये थे. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उषा को प्रताड़ित करने लगे. पति अमन कुमार अक्सर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करते थे. रविवार शाम को अंजाम दी गयी वारदात : आवेदन में कहा गया है कि रविवार की शाम पति समेत ससुराल के पांच लोगों ने मिलकर उषा की गला दबाकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. पुलिस की कार्रवाई और जांच : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर तिलक साव को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. जांच के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

शहीद दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहरमेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान, अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, रील प्रतियोगिता का भी आयोजनतसवीर-23 लेट-7 पदयात्रा में शामिल छात्राएंप्रतिनिधि, लातेहारशहीद दिवस पर सोमवार को मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत भव्य पदयात्रा निकाली गयी. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (मेरा युवा भारत) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया.कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें युवा : मौके पर प्राचार्य दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं और युवाओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हैं. उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब हम जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ और जागरूक भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें.गांधी इंटर कॉलेज से निकली पदयात्रा : गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर माको मोड़ होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान भगत सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.डिजिटल माध्यम से भी जुड़ रहे युवा : शहीद दिवस के उपलक्ष्य में माई भारत पोर्टल पर 19 से 23 मार्च 2026 तक क्विज ऑन अनसंग हीरोज तथा एक युवा ऐसा भी (रील प्रतियोगिता) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें काफी संख्या में युवा अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

31 मार्च तक 80 प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र बांटें

खरना के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

उर्दू के विकास के लिए लाइब्रेरी की होगी स्थापना, रजा उर्दू एकेडमी ने बनायी रणनीति

यह भी पढ़ें >