नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर विस्थापितों ने दिया धरना

नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर विस्थापितों ने दिया धरना

बालूमाथ़ प्रखंड में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड़ कोल परियोजना के विस्थापित रैयत व बसिया गांव के ट्रक ओनरों ने नौकरी व मुआवजा समेत अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कोलियरी परिसर के समीप शनिवार को एक दिनी धरना दिया. धरना के दौरान लोगों ने बताया कि सीसीएल द्वारा अब तक करीब 35 एकड़ भूमि में नौकरी व मुआवजा नहीं दिया गया है. इस कारण वे बाध्य होकर आज कोलियरी के बाहर धरना दे रहे है. अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो वे 16 जनवरी से तेतरियाखांड़ कोलियरी परिसर में धरना देंगे. इसके बाद भी हमारी मांग नहीं मानी गयी तो वे 17 जनवरी से भूख हड़ताल पर चले जायेंगे. रैयतों ने बताया कि धरना व अन्य कार्यक्रम को लेकर आवदेन परियोजना पदाधिकारी को दिया गया है. इसकी प्रतिलिपि सांसद, विधायक, उपायुक्त, एसपी, परियोजना के जीएम समेत अन्य लोगों को भी दिया गया है. इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी जेपी रावत ने बतााय कि कुछ भूमि रैयतों की नौकरी व मुआवजा बकाया है. उनके कागजात का सत्यापन कार्य जारी है. सत्यापन के बाद सभी को मुआवजा का भुगतान दिया जायेगा. मौके पर महेंद्र भुईयां, बालेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, जोगेंद्र भुईयां, गणेश गंझू, बुधन यादव, अर्जुन राम, दिलीप भुईयां, परदेशी राम, विकास यादव, कमलेश सिंह, अजित कुमार, दीपू गुप्ता, नामेश्वर गुप्ता, संतोष यादव, मो जुनैद, रौशन यादव, दिलीप यादव, देवनारायण यादव, गंगेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, प्रकाश यादव, मंटु साव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >