जन शिकायत में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.

लातेहार. जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से पेंशन मुहैया कराने के संबंध में, मोटेशन रोकने के संबंध में, वेतन भुगतान के संबंध में, मकान बनाने के संबंध में, बिजली बाधित को दूर कराने संबधित जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें. उपायुक्त के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है. मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न लातेहार. जिले में तीन फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा प्रारंभ हो गयी है. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र के आस पास निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है. पहले दिन मैट्रिक में वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई. जिसमें 1960 विद्यार्थी उपस्थित रहे. जबकि 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा काे लेकर सभी परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >