बरवाडीह़़ प्रखंड मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्र में नववर्ष की खुशियां मनाने को लेकर लोगों की काफी भीड़ पिकनिक स्पॉट पर रही. लोगों ने नववर्ष की शुरुआत अपने पूरे परिवार के साथ प्रखंड के पहाड़ी हनुमान मंदिर, पहाड़ी शिव मंदिर व पंचमुखी मंदिर आदि में पूजा-अर्चना कर की. मौसम साफ रहने के कारण प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक पिकनिक स्पॉट में सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी. नववर्ष के पहले दिन गुरुवार होने के कारण सभी मीट, मुर्गा व मछली दुकानों में खरीदारों की काफी कम भीड़ रही. लेकिन खुशनुमा मौसम में कई लोगों ने जहां अपने घरों में अपने पूरे परिवार के साथ नववर्ष का आनंद उठाया वहीं, काफी संख्या में लोग प्रखंड के मंडल डैम परिसर, पम्पूकल कोयल नदी तट, कोयल पुल के नीचे, गरम झरना, लंका खड़िया कोयल नदी किनारे समेत कोयल तट गांव के पिकनिक स्पॉट में पिकनिक मनाते नजर आये़ं प्रखंड के सभी पिकनिक स्पॉट में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर थाना प्रभारी अनुराग कुमार की देखरेख में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही. पुलिस ने हुड़दंगियों से निपटने के लिए जांच अभियान चलाया. पुलिस बाइक से गश्त करती नजर आयी. वहीं, छिपादोहर क्षेत्र में भी नववर्ष को लेकर पिकनिक स्पॉट में भीड़ रही. थाना प्रभारी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सक्रिय रहें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
