नाली की समस्या है विकराल, साफ-सफाई नहीं होती है नियमित

नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार शहरी क्षेत्र में चौक चौराहों पर चुनाव की चर्चा तेज हो गयी है

बद्री प्रसाद.

लातेहार. नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार शहरी क्षेत्र में चौक चौराहों पर चुनाव की चर्चा तेज हो गयी है. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार मे जुट गये हैं. लोकतंत्र के इस महापर्व में इस बार कई नये चेहरे चुनाव में शामिल हैं. वार्ड नंबर छह इस बार सामान्य सभी वर्ग के लिए आरक्षित है जिसमें तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वार्ड छह डुरूआ और कुकुरटंगी के लोग कई समस्याओ से जूझ रहे हैं. ऐसी स्थिति में प्रभात खबर ने परिचर्चा के माध्यम से वार्ड नंबर छह की समस्या को सामने लाया है. जिस पर वार्ड के लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा है.

क्या कहते है वार्ड के लोग:

देवराज साव ने कहा कि वार्ड छह में किसी प्रकार की सुविधा नही है. साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब है. नाली के नही रहने से सड़क पर गंदा पानी बहता है जिससे लोग परेशान हो गये है. इस मामले मे नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मी गंभीर नही है.

संदीप अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगो के लिए नगर प्रशासन सिर्फ कार्य करने का दावा करता है. लेकिन नगर पंचायत ने कोई सुविधा नहीं दी है. मुहल्ला में गंदगी का अंबार लगा रहता है. वार्ड छह में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है.

केसर साव ने कहा कि वार्ड छह में साफ सफाई की स्थिति काफी बदतर है. कई मुहल्ला में नाली का निर्माण नहीं हुआ है. इस कारण लोगों द्वारा घरों का कचरा सड़क पर जमा कर दिया जाता है. जिसका नगर पंचायत द्वारा नियमित उठाव नहीं किया जाता है.

निवर्तमान वार्ड पार्षद रूबी देवी ने कहा कि मुहल्ला में कई कार्य किया गया है. 145 लोगों को आवास का लाभ दिया गया है. पानी और स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था की गयी है. मुहल्ला में जरूरत के हिसाब से आठ पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है.

कुल मतदाता 1207:

महिला मतदाता-597

पुरुष मतदाता-610

थर्ड जेंडर-0

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >